किचेन गार्डेन क्या है?

किचेन गार्डेन या बागवानी जो घर के सामने थोड़ी सी जमीन खाली या घर के उपर छत पर गार्डेनिंग को हम किचेन गार्डेन या होम गार्डन कहते हैं। ऐसी गार्डेन के कई लाभ होते हैं। तो यू हीं खाली ना जाने दें, और उसका उपयोग करें, आज इस किचेन गार्डेन या होम गार्डेन का लाभ बताएंगे।
(1) ताजी हर्ब:- तुलसी, एलोबेरा, मीठे नीम, इलाईची, धनिया, पुदिना की पत्तियों को घर से बाहर लेने नहीं जाना पड़ेगा और घर पर उपलब्ध होंगे।
(2) जैविक साग सब्जियां:- किचेन गार्डेन होने पर आपको बाजार से पेस्टिसाइट वाली साग-सब्जियां नहीं लेनी पड़ेगी। आप सभी प्रकार के साग- सब्जियों को घर पर जैविक विधि से उगा सकते हैं। जो घर पर उगी हुई सब्जि सही होती है। जिसमें आप बैंगन, भिन्डी, सेम, करेला, लाॅकी, टमाटर, बीन, अदरक, गोभी, मुली, बीट, गाजर आदि सब्जियों को उगा सकते हैं।
(3) सस्ता और स्वास्थ्यवर्धक:- किचेन गार्डेन में उगाई गई साग एवं सब्जियां स्वास्थ्य के लिए अच्छा है जो आपके बजट को कम करेगा।
(4) पर्यावरण एवं प्रदूषण को नियंत्रण:- किचेन गार्डेन या छत पर बागवानी लगाने से आपके घर में आॅक्सीजन की कमी नहीं होगी और प्रदूषण भी नियंत्रण होगा, जिससे मन में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहेगी।
(5) स्वच्छता में सुधार:- किचेन गार्डेन एवं छत पर गार्डेन में जो जैविक खाद का प्रयोग होगा वो आपके किचेन से निकले वेस्ट से पूरा हो सकता है। आपके किचेन से हरि सब्जियों के छिलके एवं गार्डेन से निकले फसल वेस्ट को खाद तैयार कर फिर से बागवानी में जैविक खाद के रूप में प्रयोग किया जा सकते हैं एवं आप पपीता, नींबू तथा फुलों की सभी प्रजातियों को किचेन गार्डेन में उगाया जा सकता है।

-हमारा लक्ष्य किसानों को समृद्ध बनाना-